फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Grabbed lakhs of rupees, case filed on the order of SSP

Muzaffarnagar News: लाखों रुपये हड़पे, एसएसपी के आदेश पर मुकदमे दर्ज

Fri, 09 Dec 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Grabbed lakhs of rupees, case filed on the order of SSP
मेरठ के मोदीपुरम निवासी सुधीर सैनी और खांजापुर बुढ़ाना रोड निवासी संजीव कुमार ने दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के दो मामलों में लाखों रुपये हड़पने के मुकदमे शहर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किए है। एसएसपी के आदेश पर यह मुकदमे दर्ज किए गए है। पुलिस ने जांच शुरू की हैं।
मेरठ के मोदीपुरम निवासी सुधीर सैनी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनका मोदीपुरम बाइपास पर गन्ने के रस से उत्पाद बनाने का काम है। मुजफ्फरनगर निवासी आरोपी राम कुमार धीमान, सचिन कुमार व नीरज कुमार गोशाला नदी रोड माइक्रोटेक इंजीनियर्स के नाम से कंपनी चलाते है। आरोपियों से उन्होंने मशीन खरीदना तय किया था। आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में छह लाख 42 हजार भुगतान किया। इसके बाद भी उन्हें मशीन नहीं दी गई। इससे वह मानसिक बीमारियों से ग्रस्त हो चुका है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा खांजापुर बुढ़ाना रोड निवासी संजीव कुमार ने लिखाया कि उनकी स्वागत एंटर प्राइजेज के नाम से लोहा, सीमेंट, कंक्रीट बेचने की फर्म है। पड़ोस में रहने वाले मोनू की पत्नी प्रीति का उनके घर आना जाना था। प्रीति ने बताया कि उसका पति मोनू टीहरी सरिया मिल और जेठ सोनू बाबा सरिया मिल में काम करते है। वह सस्ते दाम पर सरिया दिला सकते है। विश्वास कर 30 लाख रुपये दे दिए गए। मगर, इस परिवार ने सरिया नहीं दिलाया। रुपये वापस मांगने पर दस दस लाख के तीन चेक दिए, जो भुगतान के वक्त बाउंस हो गए। अब आरोपी परिवार धमकी दे रहा है। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों व उनकी पत्नियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed