फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Govind does not leave his side when he holds the hand of a devotee: Saraswati

भक्त का हाथ पकडने पर उसका साथ नहीं छोड़ते गोविंद : सरस्वती

Sun, 12 Dec 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Govind does not leave his side when he holds the hand of a devotee: Saraswati
देवबंद में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में ठाकुरजी के भजनों पर झूमते श्रद्धालु - फोटो : DEVBAND
भक्त का हाथ पकड़ने पर उसका साथ नहीं छोड़ते गोविंद : सरस्वती
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री गीता जयंती के उपलक्ष्य में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन कथा व्यास साध्वी रक्षा सरस्वती ने कहा भगवान के भक्तों को परेशान करने वालों का भी गोविंद उद्धार कर देते हैं।

श्री गीता भवन में साध्वी रक्षा सरस्वती ने कहा गोविंद जिस भक्त का एक बार हाथ पकड़ लेते हैं, भक्त यदि लाख छुड़ाना चाहे तो भी गोविंद उसका साथ छोड़ते। इसलिए हम सबकों अपना तन व मन प्रभु के चरणों में सौंप देना चाहिए। पृथ्वी पर जब-जब पाप बढ़ता है तो धर्म की हानि होती है। तब-तब प्रभु ने भक्तों और धर्म की रक्षा के लिए पृथ्वी पर अवतार लिया। रावण का वध करने के लिए प्रभु ने राजा दशरथ के यहां जन्म लिया। उसी प्रकार द्वापर युग में कंस के अत्याचारों से अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए वासुदेव और देवकी के यहां कृष्ण बनकर जन्म लिया। उन्होंने कंस जैसे राक्षस से ब्रजवासियों को मुक्ति दिलाई। कथा में चौथे दिन के यजमान रेखा धीमान रही। प्रसाद वितरण बिमला ने किया। इस मौके पर संतोष, सुमन सिंघल, रेखा गर्ग, अनिता, नेहा तायल, अलका, आभा, डॉ. आर्यवृत शर्मा, रितेश बंसल, डॉ. कांता त्यागी, संजय मित्तल, नीरज मित्तल, बीना गोयल, अखिल शर्मा व सरोज शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed