फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   governor coming in shamli

मजबूत इच्छा शक्ति से बदलेगा भारत : नाइक

Mon, 31 Aug 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 31 Aug 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
governor coming in shamli
शामली। महामहिम राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत का सपना देखा है, लेकिन इसे समस्त भारतवासी मिलकर पूरा करेंगे। यह तभी होगा, जब हम मजबूत इच्छाशक्ति से घर के साथ ही बाहर भी स्वच्छता रखने का दृढ़ संकल्प लें।
विज्ञापन



रविवार सुबह राज्यपाल हेलीकाप्टर से कैराना स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां से वाया कार शामली जिले के गांव कंडेला स्थित चौधरी मान सिंह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पहुंचकर स्वच्छ भारत अभियान और राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन का शुभारंभ फीता काटकर किया।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल ने पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुए कहा कि खुली आंखों से सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने की इच्छाशक्ति रखनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने भी भारत को स्वच्छ बनाने का सपना देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा कि जब कोई पौधा लगाते हैं, तो उसे पेड़ बनने में वक्त तो लगता ही है, ठीक इसी तरह बड़े अभियान को पूरा करने में भी वक्त लगेगा। लिहाजा हर देशवासी की जिम्मेदारी है कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए वह घर के साथ आसपास और रास्ते पर भी साफ सफाई का ध्यान रखें। घर का कूड़ा बाहर रास्ते पर ना फेंकें।

कंडेला गांव में वाटर रिचार्ज सिस्टम के जरिये तालाब के पानी की निकासी और अन्य कार्यों को कराने में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) के निदेशक आशुतोष कर्नाटक से कहा कि उन्होंने गांव के लिए जो प्रयास शुरू किया है, उसे अंजाम तक पहुंचाएं।

बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किताबी कीड़े मत बनो, पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व का विकास भी करो।
इससे पूर्व उन्होंने कॉलेज परिसर में लगी चौधरी मान सिंह तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य अमित मलिक और जिला विद्यालय निरीक्षक मोहम्मद शफीक सिद्दीकी ने उन्हें प्रतीक चिह्न देकर अभिनंदन किया।

इस दौरान कैराना से भाजपा सांसद बाबू हुकुम सिंह, गेल के निदेशक आशुतोष कर्नाटक, कलस्यान खाप के चौधरी रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, मोहित जैन, कंवरबीर कांबोज, राजन बत्रा, जयपाल कसेरवा, पवन तरार, व्यापारी नेता घनश्याम दास गर्ग, हरवीर मलिक, श्रीपाल मैनपाल सिंह, पुनीत द्विवेदी आदि मौजूद रहे। मंच संचालन डा. मनोज शर्मा ने किया। पुलिस प्रशासन की तरफ से डीआईजी आरके राघव, डीएम केपी वर्मा, एसपी विजय

भूषण के अलावा अन्य अधिकारी मौजूूद रहे।
इसके बाद कैराना स्थित विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में उन्होंने स्नातकोत्तर कक्षाओं के भवन का शिलान्यास पूजन के साथ किया।

उन्होंने कहा कि आज के छात्र कल का भविष्य हैं। अपने छात्र धर्म का पालन करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करें तथा व्यक्तित्व विकास को प्राथमिकता दें। यहां थानाभवन से भाजपा विधायक सुरेश राणा, नगर पालिका परिषद शामली के चेयरमैन अरविंद संगल, नगर पालिका परिषद कैराना के चेयरमैन राशिद अली के अलावा उच्च शिक्षा निदेशक डा. अखिलेश कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजेश अग्रवाल ने राज्यपाल का स्वागत किया।

यहां आकर मैं धन्य हो गया
कैराना स्थित विजय सिंह पथिक कालेज में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मैं आज कैराना आकर धन्य हो गया। जब सांसद हुकुम सिंह ने दानवीर कर्ण से लेकर बादशाह जहांगीर और अंग्रेजी हुकूमत के दांत खट्टे करने वाले यहां के शहीदों की गाथा सुनाई, तो वह गद्गद हो गए। जब स्नातकोत्तर भवन बनकर तैयार हो जाएगा, तो अवसर मिलने पर दोबारा आऊंगा।

बच्चों को दिया चार सूत्री मंत्र
राज्यपाल ने बच्चों को सफलता के लिए चार सूत्री मंत्र दिया। हंसते रहना, दूसरों के अच्छे काम की सराहना करना, दूसरों को कभी नीचा मत दिखाओ और सदैव अच्छा काम करने का रास्ता ढूंढते रहना।


शिक्षकों की कमी पर नाराजगी
कैराना स्थित विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान सांसद हुकुम सिंह ने मंच से ही उच्च शिक्षा निदेशक से कहा कि महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी कर दी गई है, इससे छात्रों को परेशानी होती है। जिले में एकमात्र राजकीय महाविद्यालय कैराना में है।

उच्च शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला लेकर ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं को अतिरिक्त आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा है।

भोजन कर लौट गए राज्यपाल
कैराना में कार्यक्रम के बाद महामहिम राज्यपाल ने सांसद हुकुम सिंह के मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचकर दोपहर का भोजन किया। स्वादिष्ट भोजन तैयार कराने वाले राजकुमार मित्तल की सराहना की। इसके बाद वह कैराना पहुंचकर विमान से मेरठ के लिए रवाना हो गए।

आजम खां पर साध गए चुप्पी
शामली। राज्यपाल राम नाईक ने लोकायुक्त की नियुक्ति पर कहा कि अभी विधेयक की फाइल मेरे पास नहीं आई है। फाइल आने पर विधेयक का परीक्षण करने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।

रविवार को कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह के मायापुर फार्म हाउस पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि लोकायुक्त की नियुक्ति पर पहले से मेरा कोई विरोध नहीं है। विधेयक की फाइल आने पर ही कुछ कहा जाएगा। वहीं, प्रदेश के केबिनेट मंत्री आजम खां की तरफ से राज्यपाल की भूमिका को लेकर आरोप लगाने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना, आजम खां प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री हैं, वो जो कहें।

राज्यपाल ने शिक्षा के बाजारीकरण को लेकर भी सवाल उठाया। कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में शैक्षिक सत्र शुरू होने से परीक्षा परिणाम घोषित होने और दीक्षांत समारोह तक देरी से कराए जा रहे थे।


उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ मीटिंग कर इसमें सुधार कराया। कॉलेजों में 30 से 40 प्रतिशत सीटें रिक्त हैं, जिन्हें भरने के लिए विचार चल रहा है। इंदिरा आवास योजना में कोटा निर्धारण के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक सवाल है, इसमें कुछ नहीं कहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed