फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government should control the rising prices of coal

कोयले के बढ़ते दामों पर नियंत्रण करे सरकार

Wed, 08 Sep 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Government should control the rising prices of coal
मेरठ रोड पर प्रदर्शन करते ईट भटट़ा निर्माता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोयले के बढ़ते दामों पर नियंत्रण करे सरकार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईंट निर्माता कल्याण समिति ने ईंट भट्ठा उद्योग के समक्ष बने संकट को लेकर कोयले के बढ़ते दामों और मिलावट पर नियंत्रण करने की मांग की है। समिति की सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने पॉलिसी को नहीं बदला तो ईंट भट्ठा उद्योग के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो जाएगा।
ईंट निर्माता कल्याण समिति की वार्षिक आम सभा मेरठ रोड स्थित एक रिसोर्ट पर हुई। समिति स्थापना दिवस के इस मौके पर आयोजित इस आम सभा में ईंट भट्ठा उद्योग के समक्ष पेश आ रही समस्याओं को उठाया। वक्ताओं ने आगामी सीजन की समस्याओं और एजेंडे पर बात करते हुए समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार से इन पर प्रकाश डालने का आग्रह किया। अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि यूएसए कोयले पर ईंट भट्ठा उद्योग की पूर्ण निर्भरता करने के बजाय सरकार तत्काल घरेलू उत्पादन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूएसए कोयले के दामों में लगभग दोगुने के बराबर बढ़ोतरी होने से देश में आज चाहे ताप बिजलीघर हो या भट्ठा उद्योग सभी के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ट्रांसपोर्ट के दौरान कोयले में मिलावट और पानी डालकर सप्लाई करने से भट्ठा मालिकों का भारी नुकसान हो रहा है। सरकार को दूसरे विकल्प पर ध्यान देना चाहिए, ताकि इस उद्योग को संकट से बचाया जा सके। संचालन बलराम तायल ने किया। मौके पर जियाउर रहमान, अशोक कुमार, कृष्णपाल, वेद प्रकाश आर्य, अमरपाल सिंह पूनिया, करणवीर प्रधान, कृष्ण त्यागी, तस्लीम, अर्जुन, अंकित आर्य, पप्पू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed