फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government should conduct a fair investigation into the death of Arun Valmiki of Agra

आगरा के अरुण वाल्मीकि की मौत की निष्पक्ष जांच कराए सरकार

Mon, 25 Oct 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Government should conduct a fair investigation into the death of Arun Valmiki of Agra
देवबंद। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के सदस्यों ने आगरा के अरुण वाल्मीकि की पुलिस हिरासत में हुई मौत पर दुख जताया। संगठन ने सोमवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन सदस्यों ने मंडल अध्यक्ष दीपक चंचल के नेतृत्व में एसडीएम राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा वाल्मीकि समाज हमेशा से ही मेहनत, ईमानदारी व देशसेवा के लिए जाना जाता है। ऐसे में आगरा के अरुण वाल्मीकि पर चोरी का आरोप झूठा व बेबुनियाद है। संगठन ने सरकार से अरुण वाल्मीकि की मौत की उच्च स्तरीय कमेटी गठित कर जांच कराने, अरुण वाल्मीकि के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने, उनके परिवार के एक सदस्य को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी देने और दोषी पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की। इनमें अशोक वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, अविनाश वाल्मीकि, विनय जिनवाल, सतीश प्रधान, रिंकू सूद, रोशन लाल, सहेंद्र, दिनेश टांक, दीपक वाल्मीकि, मनोज टांक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed