फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bhajan singers captivated the hearts at the Shri Shyam Sankirtan Mahotsav.

Muzaffarnagar News: श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में भजन गायकों ने मोहा मन

Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Bhajan singers captivated the hearts at the Shri Shyam Sankirtan Mahotsav.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। बाबा श्याम हमारा सेवा समिति ने कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव आयोजित किया। इस महोत्सव में राजस्थान, हरियाणा और चुलकाना धाम के भजन गायकों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
आयोजन की शुरुआत बाला जी धाम के पुजारी राजपाल शुक्रालिया और बाला जी दरबार के अरुण ने की। उन्होंने समिति सदस्यों के साथ भगवान खाटू श्याम की ज्योत प्रज्वलित की। पंडित मनोज वाजपेयी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई।
विज्ञापन

महोत्सव में बिजनौर सांसद चंदन चौहान, रालोद नेता अमरनाथ पाल, जानसठ एसडीएम रश्मि लांबा, नायब तहसीलदार अजय कुमार, रालोद के युवा जिलाध्यक्ष मौलिक प्रधान और सतीश तरीका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत से साहिल, चुलकाना धाम से तमन्ना त्यागी और राजस्थान से रजनी राजस्थानी ने भजनों से समां बांधा। मुख्य पुजारी देवेंद्र ने कहा कि कलयुग में बाबा श्याम की कृपा से धरती पर स्वर्ग का अनुभव होता है।
इस मौके पर संजय कुमार, कपिल कुमार, विकास अरोड़ा, गौरव स्वामी, अमित कुमार, उर्भित कम्बोज, वासु नामदेव, विकास मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed