फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Goons in jails... Law and order strengthened in UP: Minister Anil

जेलों में गुंडे... यूपी में मजबूत हुई कानून व्यवस्था : मंत्री अनिल

Sat, 20 Jun 2026 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Goons in jails... Law and order strengthened in UP: Minister Anil
1 पुरकाजी खंड विकास कार्यालय में आयोजित जन कल्याण शिविर कार्यक्रम में लगे स्टालों का अवलोकन करत
पुरकाजी। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में माहौल बदला है। देश की जनता अलग तरह से महसूस कर रही है, भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। गुंडे बदमाश जेलों में बंद हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय में जन कल्याण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने शुभारंभ कर बाल कल्याण, स्वास्थ्य, कृषि व समाज कल्याण आदि विभागों के लगाए गए स्टालों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सरकार ने पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया है। गांवों के संपर्क मार्गों को हाईवे से जोड़ा गया है, जिससे सफर आसान हो गया है। पहले मुजफ्फरनगर से दिल्ली के 5 घंटे लगते थे लेकिन अब ढाई घंटे में दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे बनने से लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। भाजपा सरकार में बिना जात पात के भेदभाव के सभी पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में भाजपा व रालोद गठबंधन की सरकार है। अगला विधान सभा चुनाव भी गठबंधन से ही लड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी, सीओ सदर विनय द्विवेदी, बीडीओ ओमकार सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष संजय राठी, अनिल त्यागी, धर्मेंद्र राठी, डॉ. संदीप वर्मा, पंकज त्यागी, रहत प्रधान, सचिन शर्मा, धीर सिंह गुर्जर, संजय धीमान, मनोज चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed