फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fuego de la casa del caos

घर में आग से अफरातफरी

Sun, 23 Oct 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 23 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fuego de la casa del caos
घर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर में घर में अचानक आग लगने से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास           किया, काबू नहीं पाए जाने पर फायर बिग्रेड को सूचना दी।
विज्ञापन


 मौके पर पहुंची तीन गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। सिविल लाइन के घास मंडी में शनिवार दोपहर अब्दुल रज्जाक के आवास में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 
विज्ञापन


आग लगने से मोहल्ले में  भगदड़ मच गई। लोगों ने खुद  ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। सूचना पर फायर        बिग्रेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के प्रयास में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटे में आग पर  काबू पाया गया। इस दौरानकिसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने से घर के भीतर रखे कपड़े, बेड, इलेक्ट्रानिक सामान जल जाने से परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का अभी तक कोई कारण पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed