फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   france mein lagaye sateek nishane

फ्रांस में रेलवे शूटरों ने लगाए सटीक निशाने

Tue, 18 Oct 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 18 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
france mein lagaye sateek nishane
भोकरहेड़ी में पहुंचने पर निशानेबाज वरूण का स्वागत करते नगरवासी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगरके भोकरहेड़ी के वरुण कुमार ने फ्रांस में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। पदक जीतकर लौटे निशानेबाज का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चौक निवासी वरुण कुमार मुन्ना ने फ्रांस में आयोजित 15वीं यूसिक रेलवे वर्ल्ड निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 25 मीटर्स स्पोर्ट्स पिस्टल में निशाना लगाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। गत वर्ष के फ्रांस देश  के विजेता को पछाड़कर वरुण ने देश के गौरव को बढ़ाया है। देर शाम घर लौटने पर नगरवासियों ने विजेता खिलाड़ी का स्वागत किया।
विज्ञापन


वरुण ने सफलता का श्रेय पिता राकेश सहरावत आैर  माता कमलेश को दिया। संजय चौधरी के आवास पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
संचालन रामपाल व अध्यक्षता किरण दरोगा ने की। समाजसेवी जोगेंद्र वर्मा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नगर चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र, वरुण सहरावत प्रबंधक, डॉ. कर्ण, सतीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed