{"_id":"690ba9965ac5b0b89708a9e4","slug":"four-people-injured-in-a-scuffle-and-firing-while-trying-to-move-a-tractor-forward-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1034-157985-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर आगे निकालने के प्रयास में मारपीट-फायरिंग, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर आगे निकालने के प्रयास में मारपीट-फायरिंग, चार घायल
विज्ञापन
पुरकाजी। शुक्रतीर्थ मेले से लौटते समय ट्रैक्टर आगे निकालने के प्रयास में उत्तराखंड निवासी दो गांवों के युवक भिड़ गए। फायरिंग करने पर चार युवक घायल हो गए।
बुधवार सवेरे करीब साढ़े तीन बजे उत्तराखंड के गांव मौहम्मदपुर जट व गांव बुडपुरजट के कुछ युवक ट्रैक्टर- ट्राॅली से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में थाना भोपा के गांव निरगाजनी के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली आगे निकालने के प्रयास में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पुरकाजी थाने के गांव कमहेड़ा गंग नहरपुल के पास पहुंचे तो युवकों में फिर कहासुनी हो जाने पर गांव बुडपुरजट के युवकों ने मोहम्मदपुर जट के युवकों पर हमला कर फायरिंग कर दी। विजय व दीपांशु और आर्यन गोली लगने से और उदित धारदार हथियार लगने से घायल हो गए। घायलों ने कमहेड़ा पुलिस चौकी पर सूचना दी तो घायलों को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उपचार के बाद गोली से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि उदित को उसके परिजन प्राइवेट अस्पताल में ले गए। सीओ सदर डॉ रवि शंकर मिश्रा का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायल पक्ष से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।