फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Four nurses of Women's Hospital and infected found

महिला अस्पताल की चार नर्स और संक्रमित मिली

Fri, 21 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four nurses of Women's Hospital and infected found
महिला अस्पताल की चार नर्स और संक्रमित मिलीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में शहर से लेकर देहात तक कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 44 नए मरीज मिले, इनमें जिला महिला अस्पताल की चार और नर्स संक्रमित पाई गईं। गत दिवस दो नर्स संक्रमित मिली थीं। एक बाल रोग विशेषज्ञ भी पॉजिटिव आए थे। शुक्रवार को जिला अस्पताल की बाल रोग यूनिट बंद रही। अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया।

एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 190 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली। 44 लोग पॉजिटिव आए हैं। जिला महिला अस्पताल की चार नर्स भी पॉजिटिव आई है। जिला जेल में दो और बंदी संक्रमित आए हैं। इनके अलावा आबकारी मोहल्ला, आर्यपुरी, रामपुरी, इंदिरा कालोनी, सदर कोतवाली, गांधीनगर, जैन मिलन विहार, आवास विकास खतौली, बिजोपुरा, प्रेमपुरी, कृष्णापुरी, सुजडू, जटमुझेड़ा, दतियाना, गांधीनगर, सरकुलर रोड पर एक-एक मरीज मिला है। बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में दो, जौला में चार, बुढ़ाना तीन, नई मंडी में तीन, साकेत में तीन, गांधी कॉलोनी में चार, ठाकुरद्वारा में तीन लोग संक्रमित आए हैं। उन्होंने बताया कि शहर कोतवाली का एक पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव आया है। अब जिले में 1454 केस हो गए हैं, जिनमें से शुक्रवार को 26 मरीज ठीक हुए। टोटल 1066 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 364 एक्टिव केस है, जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed