{"_id":"6aaa7b8bb739ffc8dc05ef91","slug":"four-members-of-an-inter-state-gang-of-electric-wire-thieves-arrested-one-injured-in-an-encounter-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-180754-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: विद्युत तार चोर अंतर्राज्यीय गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: विद्युत तार चोर अंतर्राज्यीय गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ में एक घायल
विज्ञापन
- दो बाइक, पांच हजार रुपये, दो तमंचे और दो चाकू बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। तितावी पुलिस ने ऑपरेशन किसान प्रहरी के तहत विद्युत तार और ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में भैंसरहेड़ी निवासी शाहनवाज घायल हुआ है। तीन आरोपी मौके से भाग गए। दो बाइक के अलावा पिकअप में रखा हुआ कई लाख रुपये का तार, चुराया सामान बेचने पर मिले रुपये में से बचे हुए पांच हजार रुपये, दो तमंचे, दो चाकू भी बरामद हुए।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि तितावी पुलिस रात में अमीरनगर के जंगल में गश्त कर रही थी। तभी कुछ बदमाशों की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस टीम भगत होटल के सामने अमीर नगर जाने वाले रास्ते पर पहुंची।
वहां मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल हो गया। तीन अन्य आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शामली, बागपत, उत्तराखंड और मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्थानों से विद्युत उपकरण चोरी किए थे। आरोपियों से तितावी, छपार, जानसठ, नई मंडी और शाहपुर थाना क्षेत्रों में हुई तार चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है।
यह गिरोह अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय था। एसएसपी ने कहा कि इस गिरोह के गिरफ्तार होने से इस प्रकार की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
घायल शाहरुख के खिलाफ मुजफ्फरनगर व बागपत के विभिन्न थानों में नौ, ताहिर के खिलाफ सात, आसिफ के खिलाफ पांच मामले दर्ज है। अभी और भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इन्हें किया गिरफ्तार
थाना छपार के गांव भैंसरहेड़ी निवासी शाहनवाज (घायल), शाहरुख उर्फ जुनेद व ताहिर के अलावा दिल्ली के मुस्तफाबाद नेहरू विहार निवासी मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया गया। गिरोह के तीन सदस्य मौके से भाग गए थे। उनकी तलाश की जा रही है।