फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former minister Yograj Singh gave application for change of court, hearing on 21

मुजफ्फरनगर: कोर्ट बदलवाने के लिए पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने दिया प्रार्थना पत्र, 21 को सुनवाई

Thu, 16 Feb 2023 06:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Former minister Yograj Singh gave application for change of court, hearing on 21
जगबीर सिंह हत्याकांड
विज्ञापन





- छह सितंबर 2003 को अलावलपुर गांव में अंजाम दी गई थी वारदात

- अपर जिला एवं सत्र न्यायालय-5 में चल रही है मामले की सुनवाई


अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष जगबीर सिंह की हत्या के मुकदमे में वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने जिला जज चवन प्रकाश की अदालत में स्थानांतरण प्रार्थना पत्र (टीए) दाखिल किया है। जिला जज ने सुनवाई के लिए 21 फरवरी की तिथि तय की है।

जगबीर सिंह हत्याकांड की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय कोर्ट संख्या-पांच के पीठासीन अधिकारी अशोक कुमार कर रहे हैं। सुनवाई में बहस की प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार को मुकदमे के वादी पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने जिला जज चवन प्रकाश की अदालत में दूसरे कोर्ट में सुनवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने एक प्रार्थना पत्र एडीजे-5 में भी देकर स्थानांतरण प्रार्थना पत्र के निस्तारण तक सुनवाई स्थगित करने के लिए दिया है। जिला जज अब 21 फरवरी को अभियोजन पक्ष के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करेंगे। पिछले दिनों जिले के तत्कालीन एसएसपी नवनीत सिकेरा के कोर्ट में बयान दर्ज हुए थे।
विज्ञापन



ये था मामला

किसान नेता जगबीर सिंह की छह सितंबर, 2003 को भौराकलां थाना क्षेत्र के अलावलपुर माजरा गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री एवं रालोद नेता योगराज सिंह ने अलावलपुर माजरा गांव के राजीव उर्फ बिट्टू, प्रवीण और सिसौली निवासी एवं वर्तमान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को नामजद कराया था। मुकदमे के ट्रायल के दौरान राजीव और प्रवीण की मौत हो चुकी है। अदालत में भाकियू अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed