फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Former Dennis Cup player Ashish Khanna loses

पूर्व डेनिस कप खिलाड़ी आशीष खन्ना हारे

Mon, 27 Nov 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 27 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
Former Dennis Cup player Ashish Khanna loses
सर्विस क्लब में चल रहे सीनियर टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में डॉ सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल आईटीएफ सीनियर्स इंटरनेशनल ट्रेनिस टूर्नामेंट राजस्थान के शरद टांक ने मेरठ के पुनीत गुप्ता को 7-5 से शिकस्त दी। मणिपुर से आए दिलीप नांग-थांग ने आस्ट्रेलिया के प्रवासी भारतीय अमर तोमर को पराजित किया।
विज्ञापन
सर्विस क्लब के टेनिस कोर्ट पर टूर्नामेंट के चौथे दिन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। 35 वर्ग आयु के एकल मैचों में दिल्ली के पूर्व डेनिस कप खिलाड़ी आशीष खन्ना को पूना के नितिन कीर्ति ने एक तरफा मुकाबले में 6-1 से शिकस्त दी। 55 आयु वर्ग में मेरठ के कर्नल मन्नी मोहन नेहरू ने हैदराबाद के एम सुरेश को 6-1 से हराया। डबल्स मुकाबले में कमलेश शुक्ला और अविनाश कुंवर ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 6-0, 6-4 से हरा दिया। 55 वर्ष आयु से अधिक के मैच में भारत की नंबर वन जोड़ी पवन जैन और डॉ पीके गुप्ता को कड़े मुकाबले में डॉ डीएस मलिक तथा आशू अरोरा की जोड़ी ने पराजित किया। एकल मैच में विजय वर्मा ने सहारनपुर के शलभ को एक तरफा मैच में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट डॉ शिवाली लाल के निर्देशन में खिलाड़ियों इलेक्ट्रो थेरेपी, मैनुअल ट्रिक्स से फिटनेस प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
डॉ प्रिंस शर्मा, डॉ यार्डन, डॉ पंकज शर्मा, डॉ स्वीटी त्यागी, कश्मीर से आए कय्यूम भट्ट का सहयोग रहा। डॉ शिवानी लाल ने बताया कि इलेक्ट्रो थेरेपी देश में दो साल पहले आई है, जिससे खिलाड़िय़ों को कुछ मिनट में चुस्त-फुर्त किया जाता है। टूर्नामेंट कमेटी के सचिव विजय वर्मा ने बताया कि 29 नवंबर बुधवार को समापन समारोह में विजेता खिलाड़िय़ों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य अतिथि भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed