{"_id":"64d6221dac5896122507968d","slug":"food-grains-will-be-distributed-in-the-district-from-august-12-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-5356-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिले में 12 अगस्त से होगा खाद्यान्न का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिले में 12 अगस्त से होगा खाद्यान्न का वितरण
विज्ञापन
पूरे जिले में खाद्यान्न का वितरण नोडल अधिकारियों की देखरेख में होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में 12 से 23 अगस्त तक खाद्यान्न का वितरण होगा। कार्डधारकों इस बीच राशन की दुकानों से खाद्यान्न ले सकते हैं।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिले में 12 अगस्त से खाद्यान्न का वितरण होगा। अन्त्योदय कार्डों पर कुल 35 किग्रा खाद्यान्न मिलेगा, जिसमें 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल प्रति कार्ड दिया जाएगा। आम उपभोक्ताओं को पांच किलो खाद्यान्न दिया जाएगा, जिसमें दो किलो गेहूं और तीन किलो चावल दिया जाएगा। खाद्यान्न का वितरण पूरे जिले में नोडल अधिकारियों की देखरेख में होगा। खाद्यान्न के नि:शुल्क वितरण में पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
बताया कि विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजेक्शन कर सकेंगे। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त होगी। उपभोक्ताओं को खाद्याान्न का वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से किया जाएगा।