{"_id":"5783eb434f1c1b117a13de6a","slug":"five-hundred-and-twenty-thousand-saplings-planted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच लाख बीस हजार पौधे लगाए गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच लाख बीस हजार पौधे लगाए गए
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
शुक्रताल में पौधरोपण करते स्वामी ओमानंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी अभियान के अंतर्गत 5.20 लाख पौधे लगाए गए। डीएम और सीडीओ खुद अभियान में शामिल हुए। अभियान की सफलता के लिए 38 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
पौधरोपण अभियान सोमवार को दस बजे से शुरु हुआ जो मंगलवार को सुबह दस बजे तक चलेगा। पूरे प्रदेश में एक साथ पांच करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। डीएम डीके सिंह ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त अधिकारियों को लगाया गया है।
डीएम ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश के बनने के बाद हमारे प्रदेश में बहुत कम वन क्षेत्र रह गया है, जिस कारण समय से वर्षा भी नही होती और हमारी फसलों पर इसका असर साफ दिखाई देता है। डीएम ने लोगों से अपील की कि वह अपने मोहल्ले, स्कूल, पार्क में पौधा जरूर लगाए।
विज्ञापन
जानसठ क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में डीएम ने कहा कि बढते प्रदूषण से अनेकों प्रकार की बीमारियों से हम ग्रस्त हो जाते हैं, साफ सुथरी ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए पेड़ों का होना जरूरी है। पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा भी करनी है।
पौधारोपण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। जिला प्रशासन ने 38 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सात सेक्टर अधिकारी और एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। डीएम डीके सिंह के साथ सीडीओ अंकित अग्रवाल, एसडीएम उमेशचंद्र मिश्रा, डीएफओ संजीव कुमार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के ऑडिटर तनय शर्मा मौजूद रहे।