फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   First killed Raavan, Kumbhakaran and Meghnad...then terrorism

Muzaffarnagar News: पहले मारा रावण, कुंभकरण और मेघनाद...फिर आतंकवाद

Sat, 12 Oct 2024 10:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
First killed Raavan, Kumbhakaran and Meghnad...then terrorism
मुजफ्फरनगर। विजयदशमी पर जिलेभर में उल्लास का माहौल रहा। शस्त्र पूजन किया गया। नुमाइश मैदान पर पहले रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए। इसके बाद आतंकवाद का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन

श्रीराम सेवा दल की ओर से 35वां विजयदशमी मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान पर आयोजित किया गया। मेला देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। मुख्य अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी अभिषेक सिंह, विशिष्ट अतिथि उद्यमी सतीश गोयल, सुखदर्शन सिंह बेदी रहे। यहां श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन भी किया गया।
विज्ञापन

कमेटी पदाधिकारियों ने रिमोट का बटन दबाकर पुतला दहन किया। इसके बाद अतिथियों ने आतंकवाद के पुतले में आग लगाई। इस मौके पर अध्यक्ष विनोद खेड़ा, अशोक डूमरा, प्रवीण खेड़ा, महेंद्र अरोरा, डॉ. सुरेश खुराना, डॉ. विजय टंडन, सहसचिव राजेश मल्होत्रा और अभिषेक ग्रोवर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाउन हॉल में चल रही रामलीला के विजय पर्व का मंचन और रावण दहन रामलीला टिल्ला चुंगी नंबर दो पर किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे। कमेटी के व्यवस्थापक नितिन नामदेव ने बताया कि पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा नेता गौरव स्वरूप और शंकर स्वरूप बंसल शामिल हुए।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के कार्यक्रम में कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान शामिल हुए। उद्यमी भीमसेन कंसल ने श्रीराम बने पात्र के साथ रावण के पुतले का दहन किया। इससे पहले रामलीला का शुभारंभ गौरव बंसल, विनय कुमार टिंकू, ललित माहेश्वरी और अनिल गोयल ने किया। मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, सभासद विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चौधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पंकज शर्मा मौजूद रहे।

शक्ति क्लब की ओर से इंदिरा कॉलोनी में दशहरा समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि उद्यमी सरदार बलविंदर सिंह रहे। इस मौके पर जोगेंद्र गुर्जर, सभासद शिवम बालियान, डॉ. संतेंद्र पंवार, नीरज शर्मा, शिव कुमार शर्मा, शैलेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे। उधर, नई मंडी में भी दशहरा पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed