फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firearm factory being run in closed crusher caught

बंद कोल्हू में चलाई जा रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी

Wed, 01 Jun 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Firearm factory being run in closed crusher caught
मुजफ्फरनगर, मोरना। ककरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े आरोपी की निशानदेही पर गांव कमहेड़ा के जगल में चलाई जा रही तमंचा फैक्टरी पकड़ी है। मौके से काफी बने व अधबने तमंचे व उपकरण बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

ककरोली पुलिस ने कमहेडा जाने वाले रास्ते पर बंद पड़े कोल्हू में छापा मारा था। वहां से 3 तमंचा 315 बोर, एक तमंचा 12 बोर , 21 तमंचे अधबने 315 बोर, 13 नाल 12 बोर, एक पंखा, एक ड्रिल मशीन, दो शिकंजा, चार रेती, एक हथौड़ी, एक हथोड़ा, एक आरी, 12 ब्लेड अन्य तमंचा बनाने के उपकरण बरामद किए। ककरौली थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिरोही ने बताया कि पकड़ा आरोपी गांव वाजिदपुर, कोतवाली जानसठ निवासी राहुल पुत्र भोपाल सिंह है। पकड़े आरोपी पर लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed