फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire brigade will sanitize sealed areas

सील इलाकों को सैनिटाइज करेगी फायरब्रिगेड

Fri, 10 Apr 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fire brigade will sanitize sealed areas
नगर के अग्निशमन विभाग पर आधुनिक गाडीयों का लोकार्पण करते अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी के समय में जिले को फायरब्रिगेड की पांच नई गाड़ियां मिली हैं। पांच और ढाई हजार लीटर क्षमता वाली इन गाड़ियों से कोरोना के प्रकोप के चलते सील किए गए इलाकों को सैनिटाइज करने में लगाया गया है। इसके साथ ही इन गाड़ियों से जिले में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों को भी सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी कृपाशंकर तिवारी ने बताया कि तीन गाड़ियां पांच-पांच हजार लीटर क्षमता की हैं, जबकि दो गाड़ियां ढाई-ढाई हजार लीटर धारिता वाली हैं। ये गाड़ियां सिंगल केबिन वाली हैं। गाड़ियों की आपूर्ति हैदराबाद से हुई है। उन्होंने बताया कि इन गाड़ियों को सिसौली, पुरकाजी और शेरनगर गांव में भेजा गया है। सील किए गए इलाकों के अतिरिक्त जिले में बनाए गए क्वारंटीन सेंटरों को भी इन मशीनों से प्रेशर छिड़काव कर सैनिटाइज किया जाना है। अब फायरब्रिगेड के पास पर्याप्त गाड़ियां हो गईं हैं। शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद इन गाड़ियों को क्षेत्र में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed