{"_id":"6aabd040610269aa95033d30","slug":"fir-against-two-brothers-for-pressuring-them-to-testify-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-180863-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गवाही देने का दबाव बनाने पर दो भाइयों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गवाही देने का दबाव बनाने पर दो भाइयों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अदालत में यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी के पक्ष में गवाही देने का दबाव बनाने पर पीड़िता ने भाजपा में सक्रिय दो भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। आरोपी बनाए गए संजय धीमान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में पिछड़ा प्रकोष्ठ के सदस्य है और उनके भाई सचिन धीमान चरथावल भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष है।
गांव के युवक के खिलाफ पॉक्सो कोर्ट में मामला विचाराधीन है और फिलहाल गवाही में चल रहा है।
वर्ष 2021 में थाना चरथावल के गांव के प्रकरण में महिला के ससुर पर यौन उत्पीड़न और मारपीट पर मुकदमे में सत्र परीक्षण चल रहा है। वादिया मामले में गवाही देना चाहती है। आरोप है कि क्षेत्र निवासी भाजपा नेता संजय धीमान महिला पर गवाही नहीं देने का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकियां मिल रही है।
महिला ने बताया कि इसी डर के कारण आठ महीने से वह जान बचाने की खातिर घर से अलग रह रही है। उन्होंने अलग रहते हुए बामुश्किल अदालत में गवाही दी है। गुंडों के माध्यम से पीड़िता से अवैध धन की मांग करने का आरोप है। संजय धीमान के भाई सचिन धीमान के फोन से अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। धमकी भरी रिकॉर्डिंग महिला के पास बताई गई है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी सत्यनारायण दहिया ने बताया वादिया की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में सही और निष्पक्ष तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, संजय धीमान का कहना है कि इस तरह के आरोप निराधार है, उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है।