{"_id":"5f46ad058ebc3e3d1312542b","slug":"filed-nomination-for-the-post-of-representative-khatauli-news-mrt498166898","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन दाखिल किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन दाखिल किए
विज्ञापन
प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन दाखिल किए
खतौली। भूमि विकास बैंक के प्रतिनिधि पद के लिए सहकारी गन्ना विकास समिति में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक में नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
चुनाव अधिकारी अरविंद शर्मा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी सुदर्शन लाल ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की बुधवार को प्रक्रिया शुरू की गई। 27 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 28 अगस्त को नामवापसी एवं चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएंगे। एक सितंबर को संभव हुआ तो चुनाव कराकर मतगणना उसी दिन होगी और इसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस चुनाव में कुल 592 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। बुधवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी विनोद सैनी, श्याम पाल ताजपुर, अजय कुमार ककराला तथा विजय कुमार ककराला ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। विधायक विक्रम सिंह सैनी अपने समर्थकों के साथ भाजपा समर्थित प्रत्याशी िवनोद सैनी का नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए पहुंचे। गन्ना समिति परिसर में नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान काफी गहमागहमी रही।