{"_id":"6aa853c2814ec004580eeb4e","slug":"fight-in-tulheri-village-fir-registered-against-six-named-accused-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1006-180581-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तुल्हेड़ी गांव में मारपीट, छह नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तुल्हेड़ी गांव में मारपीट, छह नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। क्षेत्र के तुल्हेड़ी गांव में युवक और उसके भाइयों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इस हमले में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम तुल्हेड़ी निवासी विजय ने थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह अपने भाइयों के साथ घर के सामने बैठे थे। इसी दौरान गांव के नरेश, वीरेश, नीरज, कृष्ण, निशांत और कृष उनके घर के सामने आए। आरोप है कि उन्होंने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विजय और उनके भाइयों ने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और सरिया से उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।