फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight between two parties over Chakrod, three injured

Muzaffarnagar News: चकरौड को लेकर दो पक्ष में मारपीट, तीन घायल

Sat, 16 Dec 2023 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 07:40 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over Chakrod, three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फ़ोटो खबर


भोपा। भोकरहेड़ी में खेत की चकरोड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोगों को चोट आई है। दो घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। एक घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।


थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी निवासी नावेज, शावेज व दूसरे पक्ष के अकरम आदि में खेत की चकरोड को लेकर पिछले काफी समय से कहासुनी होती चली आ रही है। दो दिन पूर्व भी आपस में कहासुनी हो गई थी, उस समय दोनों पक्षों में बीच बचाव हो गया था। शावेज ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने भाई नावेज के साथ भैंसा बुग्गी में बैठकर खेत पर जा रहा था। इसी दौरान विपक्ष के कई लोग घात लगाए बैठे थे, जिन्होंने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सीएचसी पर भेज दिया था। यहां से दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर, दूसरे पक्ष के भी एक व्यक्ति को चोट आना बताया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed