फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fever is rising, number of patients crosses three thousand

Muzaffarnagar News: तपा रहा बुखार, मरीजों की संख्या तीन हजार के पार

Mon, 02 Oct 2023 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Fever is rising, number of patients crosses three thousand
मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम के कारण बुखार लोगों को तपा रहा है। डेंगू, वायरल और टायफाइड ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या 3919 रही। हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज बुखार के मिले।
विज्ञापन


हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3919 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराया। इनमें 1491 पुरुष, 1445 महिलाएं और 983 बच्चे शामिल हैं। सबसे अधिक संख्या में 1309 मरीज बुखार व अन्य, 627 मरीज त्वचा और 421 मरीज गैस्ट्रो की शिकायत लेकर पहुंचे। इनके अलावा खांसी, नजला और जुकाम लोगों को परेशान कर रहा है। आरोग्य मेले में बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस्ट्रो, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि बीमारी से ग्रस्त मरीज पहुंचे। उधर, जिला चिकित्सालय में भी मरीजों की भीड़ आए दिन बढ़ती जा रही है। जिला चिकित्सालय में बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि इन दिनों बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसमें मरीजों की तेजी से प्लेटलेट्स कम हो रही है। डेंगू, वायरल और टायफाइड बुखार लोगों को तपा रहा है। उनका कहना है कि अस्पताल में बड़ी संख्या में बुखार के मरीज भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि बुखार के मरीजों को खूब पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

इनसेट

दो दिन में डेंगू की चपेट में आए 27 मरीज

मुजफ्फरनगर में डेंगू मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। दो दिन के भीतर 27 मरीजों को डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया। शनिवार को 13 और रविवार को 14 डेंगू के मरीज मिलने पर अब संख्या 177 पर पहुंच गई है। उधर, डेंगू से पीड़ित छह मरीज जिला चिकित्सालय के डेंगू वार्ड में भर्ती हैं। बता दें कि जिले में इस साल अब तक 177 मरीज डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। सितंबर माह में सबसे अधिक मरीज सामने आए।

----------

इनसेट

इन बातों का रखें खास ख्याल

-बुखार के मरीज नारियल पानी का इस्तेमाल करें।

-पूरी आस्तीन के कपड़ें पहनें और मच्छर से बचें।

-ताजा फल खाएं और तरल पदार्थों का सेवन करें।

-कटे हुए ज्यादा देर रखें हुए फलों का सेवन ना करें।

-बासी खाना खाने से बचें और तले भुने का परहेज करें।

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed