{"_id":"63e27316d8c417799230fb92","slug":"farmers-should-march-to-the-panchayat-with-green-caps-flags-and-poles-tikait-muzaffarnagar-news-c-14-1-109638-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर किसान एकजुट नहीं हुए तो बर्बाद हो जाएगा भविष्य : नरेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर किसान एकजुट नहीं हुए तो बर्बाद हो जाएगा भविष्य : नरेश टिकैत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के सिसौली में भाकियू की पंचायत को संबोधित करते अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत।
- सिसौली में बालियान खाप की 36 बिरादरी की हुई पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि 10 फरवरी की महापंचायत में किसान अधिक से अधिक संख्या में भाग लें। वर्तमान में अगर किसान एकजुट नहीं हुए तो भविष्य बर्बाद हो जाएगा। भाजपा सरकार किसानों को दो फाड़ करने में जुटी है। फसलों का वाजिब दाम नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन फसलों के दाम भी नहीं मिल रहे हैं।
मंगलवार को किसान भवन पर आयोजित पंचायत में टिकैत ने कहा कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसान ट्रैक्टरों के साथ अधिक से अधिक संख्या में एकत्र होकर अपनी ताकत दिखाएं। सभी किसान अनुशासन के साथ पंचायत को सफल बनाए। पंचायत की सफलता के लिए अनुशासन प्रथम चरण है। फैसला लिया गया कि किसानों की खाने की व्यवस्था के लिए प्रत्येक गांव से एक भंडारे का आयोजन महापंचायत स्थल के पास किया जाएगा।
पंचायत में कुटबा थांबेदार मांगे राम , हरसौली थांबेदार शौदन सिंह, फूल सिंह बालियान, धीरज लटियान, ओमबीर सिंह, राजपाल सिंह, महेंद्र सिंह राणा, चौधरी रमेश सिंह, हरिकिशन, सुशील कुमार शर्मा, देवेंद्र वाल्मीकि, राजेश धीमान, करोड़ीमल, कमल मित्तल मौजूद रहे। अध्यक्षता आमिल प्रधान और संचालन ओमपाल मलिक ने किया।
विज्ञापन
राजकीय में धरना जारी, टिकैत से मिले रालोद नेता
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। दिनभर यहां किसानों का आवागमन लगा रहा। रालोद के प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर समर्थन दिया और भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से मुलाकात की। रालोद विधानमंडल के नेता राजपाल बालियान, विधायक चंदन सिंह चौहान, विधायक मदन भैया, राष्ट्रीय संगठन सचिव अजीत राठी, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक और चेयरमैन कृष्णपाल राठी शामिल रहे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह किसानों के साथ हैं। जीआईसी में यह रहे मौजूद
इस मौके पर पीयूष पंवार, नवीन राठी, गुलबहार राव, शक्ति सिंह, मोहब्बत अली, हर्ष चाहल, अनुराग चौधरी, चेयरमैन जहीर फारुकी, अशोक घटायन, प्रमोद अहलावत और ओमपाल मलिक मौजूद रहे।
जाति और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहते हैं
मुजफ्फरनगर। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया में कहा कि कुछ लोग जाति और धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाना चाहता हो तो उस देश का क्या होगा। महापंचायत में कई राज्यों के किसान हिस्सा लेंगे, जिसमें गन्ना भुगतान 10 साल पुराने ट्रैक्टर और गाड़ियों को बंद कराने और बिजली के मुद्दों पर चर्चा होगी।