फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers opposed the construction of a passenger shed in Mirapur

Muzaffarnagar News: मीरापुर में यात्री शेड बनाने का किसानों ने किया विरोध

Thu, 19 Dec 2024 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers opposed the construction of a passenger shed in Mirapur
जानसठ। कस्बे में मीरापुर नगर पंचायत की ओर से भुम्मा चौराहे पर यात्री शेड बनवाया जा रहा है। तीन गांवों के किसानों ने यात्री शेड बनाने का विरोध किया। किसान तहसील में एसडीएम सुबोध कुमार से मिले और शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन

गांव भुम्मा, खेड़ी और सराय के किसान एकत्र होकर तहसील में एसडीएम से मिले। किसानों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि भुम्मा चौराहे पर सबसे अधिक किसानों और व्यापारियों का आवागमन रहता है। इस चौराहे से छात्र-छात्राएं भी स्कूल आते-जाते हैं।
विज्ञापन

यह भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है। यहां पर हादसा होने का खतरा बना रहता है। किसानों ने एसडीएम से चौराहे से दूर यात्री शेड बनवाने की मांग की। एसडीएम ने किसानों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। तहसील में एसडीएम से मिलने वालों में दिनेश कुमार, अश्वनी कुमार, कुलदीप बसोया, रोहित कुमार, बॉबी कुमार, संजीव कुमार, ओंकार सिंह, गजेंद्र, धनपाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed