फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer sleeping in siege shot dead

Muzaffarnagar News: घेर में सो रहे किसान की गोली मार कर हत्या

Sat, 23 Mar 2024 05:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Farmer sleeping in siege shot dead
-भाई ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुटबा में शुक्रवार रात घेर में सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कुटबा निवासी करीब 38 वर्षीय कृष्णपाल उर्फ नीटू पुत्र महीपाल शुक्रवार रात अपने घेर में सो रहा था। रात्रि में किसी समय उसके सिर में अज्ञात हत्यारे ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सुबह परिजन जब घेर में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कृष्णपाल उर्फ नीटू अपनी चारपाई पर लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ा है। जानकारी पाकर परिजन व दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी पहुंच कर जांच पड़ताल की। घटना के संबंध में मृतक के भाई संजीव ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed