फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmer dies under suspicious circumstances, villagers block the highway

Muzaffarnagar News: किसान की संदिग्ध हालात में मौत, ग्रामीणों ने लगाया हाईवे पर जाम

Fri, 11 Apr 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances, villagers block the highway
बुढ़ाना। बुधवार देर रात फुगाना गांव के जंगल में किसान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में लाया गया। इसके बाद दर्जनों ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर थाने के सामने शव रखकर एक घंटे तक जाम लगाया। मुकदमे को हत्या की धारा में परिवर्तित करने के आश्वासन पर ग्रामीण माने।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव फुगाना के रहने वाले नरेंद्र (48) पुत्र धर्मवीर को बुधवार रात ट्रैक्टर की टक्कर लग गई थी। परिजन व पुलिस ने अचेत अवस्था में घायल को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती कराया। उपचार के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार शाम करीब साढे 4 बजे पोस्टमार्टम के बाद नरेंद्र का शव गांव फुगाना पहुंचा तो ग्रामीणों ने रोष फैल गया। ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाइवे पर थाना फुगाना के सामने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

हाइवे पर दोनों तरफ ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस पर विभिन्न आरोप लगाए। पुलिस ने उन्हें बताया कि उनका मुकदमा हादसे की धारा में पंजीकृत कर लिया गया है। ग्रामीणों ने मुकदमा हत्या की धाराओं में पंजीकृत करने की मांग की। इसी बात को लेकर पुलिस व ग्रामीणों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन लोगों को नामजद करते हुए हत्या की धाराओं में मुकदमा परिवर्तित करने के आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर मोंटी, ऋषिपाल, धीरेंद्र, संजीव, विनोद, प्रवीण व सतेंद्र सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
---------------



हाईवे पर दोनों तरफ लगी वाहनों की लाइन
मेरठ-करनाल हाइवे पर करीब 1 घंटा जाम के दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण बस व कार में बैठी महिलाएं व छोटे बच्चे परेशान हो गए। यात्री पीने के पानी को तरस गए। मेरठ से आने वाली सेना की गाड़ियां भी जाम में फंस गईं। पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलवाया।



---------------------

यशवीर महाराज ने दी धरने की चेतावनी
यशवीर महाराज ने चेतावनी दी कि फुगाना में गैर समुदाय के ट्रैक्टर चालक ने नरेंद्र को कुचला है। पुलिस ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, अगर आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो आरोपी के घर के सामने धरना देंगे।
-------------
हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग
मुजफ्फरनगर। फुगाना निवासी अंकित ने अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव के दिलशाद, नफीस, महकार आदि से उसके पिता नरेंद्र की सरसों कटाई के लिए बात हुई थी।

आरोपी दिलशाद ने खेत पर जान से मारने की नीयत से उसके पिता को ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या की बात नकारते हुए हादसे में एफआईआर दर्ज की है। पिता की मौत से आहत उसके छोटे भाई अंकुर ने जहर भी खा लिया था, उसने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed