फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fake medicines act as poison

जहर का काम करती हैं नकली दवाइयां

Thu, 01 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fake medicines act as poison
जहर का काम करती हैं नकली दवाइयां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नकली और एक्सपायर दवाइयां का प्रयोग लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि बिना परामर्श किए मरीजों को दवाइयों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नकली दवाओं का प्रयोग मनुष्य के शरीर पर कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। अलबत्ता नकली दवाओं के इस्तेमाल से किडनी, लीवर और हार्ट पर बुरा असर डाल सकता है। नकली दवाओं के प्रयोग से मरीज की जान भी जा सकती है। कई बार नकली दवाइयां मरीज के स्वास्थ्य के लिए जहर का काम करतीं हैं, जो उसे सीधे मौत की तरफ ले जाती हैं।
शहर के सदर बाजार स्थित डॉ आत्रेय नर्सिंग होम संचालक डॉ विभोर आत्रेय का कहना है कि नकली दवाइयों में ठीक करने वाला कोई सॉल्ट नहीं होता। इसलिए उनका मरीज के स्वास्थ्य पर किसी तरह का कोई असर नहीं होता। कई बार मरीज खर्च बचाने के लिए डॉक्टर द्वारा लिखी गईं दवाइयों के बजाय किसी और कंपनी की दवाइयां ले लेता है। ऐसे में यदि मरीज गंभीर स्थिति में है तो सहीं दवाइयां न मिलने पर उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि मरीज उसी कंपनी की दवा लें, जो डॉक्टर लिख रहे हैं।
विज्ञापन

सदर बाजार के डॉ. मुनीश अहमद का कहना है कि जो भी मानक दवाइयां होती हैं, वे एक मेडिकल पैनल से प्रूफ होती है। नकली दवाइयों को प्रूफ करने के लिए किसी तरह का कोई मेडिकल एडवाइजर ही नहीं होता, न ही उनमें किसी तरह का साल्ट डाला जाता है। ऐसे में वे मरीज के स्वास्थ्य पर किसी तरह का असर नहीं डाल पातीं। कई बार ये दवाइयां मरीज के स्वास्थ्य के लिए जहर का काम करतीं हैं, जो उसे सीधे मौत की तरफ ले जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई मंडी के उर्मिला हॉस्पिटल के संचालक डॉ. अशोक शर्मा कहते हैं कि नकली दवाइयों से मरीज की सेहत पर किसी तरह का सकारात्मक प्रभाव तो नहीं पड़ता, उल्टे इससे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। कई बार यदि मरीज गंभीर हालत में है तो दवा का असर न होने से उसकी मौत भी हो सकती है। ऐसे में मरीज से संबंधित डॉक्टर की विश्वसनीयता सीधे तौर पर प्रभावित होती है। अन्य नुकसान की आशंका उस दवाई में डाले जाने वाले साल्ट पर निर्भर करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed