{"_id":"63d7861648e40d3d3e5ba644","slug":"fake-firm-made-in-the-name-of-scraps-turnover-of-rs-391-crore-muzaffarnagar-news-c-14-1-97577-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कबाड़ियों के नाम पर फर्जी फर्म बना किया 391 करोड़ रुपये का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कबाड़ियों के नाम पर फर्जी फर्म बना किया 391 करोड़ रुपये का कारोबार
विज्ञापन
जीएसटी चोरी के बड़े खेल का खुलासा, जिनके नाम पर फर्म, उन्होंने किया इंकार
दो फर्मों से लेनदेन करने वालों पर भी लटकी जांच की तलवार, तेवड़ा की फर्म के नाम पर ही हुआ 370 करोड़ रुपये का व्यापार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जीएसटी चोरी के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। कबाड़ी का काम करने वाले दो लोगों के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर 391.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया गया। जिन लोगों के नाम और पते पर यह फर्जी फर्म बनाई गई, उन्होंने कोई भी कारोबार करने से इंकार किया है। अब विभाग इन फर्मों से लेनदेन करने वालों पर भी शिकंजा कसने जा रहा है।
तेवड़ा गांव के सुलेमान के नाम पर बनी फर्म रायल ट्रेडर्स पर 370 करोड़ और कवाल गांव के एजाज अहमद की फर्म आजाद इंटरप्राइजेज में 21 करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया गया। जीएसटी के अधिकारी दोनों फर्मों की जाचं कर रहे हैं। एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर विवेक कुमार मिश्रा ने बताया कि विभाग की जांच में सामने आया है कि रॉयल ट्रेडर्स तेवडा ने आयरन की खरीद और बिक्री की लेकिन एक भी पैसा जीएसटी का जमा नहीं किया है। कवाल गांव की आजाद इंटरप्राइजेज का रजिस्ट्रेशन एजाज अहमद के नाम पर कराया गया है। इस फर्म के नाम से 21 करोड़ 50 लाख का व्यापार हुआ है। विवेक मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों की जांच ज्वाइंट कमिश्नर एआईबी ज्योति स्वरूप शुक्ला की देखरेख में हो रही है। दोनों ही आरोपी कह रहे हैं कि उन्होंने कोई व्यापार नहीं किया है। इनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। जांच में अब उन व्यापारियों के नाम सामने आएंगे, जिन्होंने इन फर्मो के जरिये लेन देन किया है और टैक्स चोरी की है। इस मामले में कोई कितना बड़ा आदमी हो जांच में जो टैक्स चोरी में शामिल पाया जाएगा, उस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।