{"_id":"5ee7acab8ebc3e431c235bdd","slug":"evidence-sought-in-tipper-purchase-muzaffarnagar-news-mrt486581056","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिपर खरीद में शिकायतकर्ता से मांगे साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिपर खरीद में शिकायतकर्ता से मांगे साक्ष्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में कूड़ा उठाने के टिपर की खरीद की शिकायत पर गठित टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी डिप्टी कलक्टर अजय अंबष्ट ने शिकायतकर्ता से 17 जून को उपस्थित होकर साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा है। आरोप है कि नगर पालिका में 35 टिपर बाजार मूल्य से ज्यादा पर खरीदे गए हैं।
नगर पालिका सभासद राजीव शर्मा ने डीएम से की शिकायत में कहा था कि स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर कूड़ा उठाने के लिए नगर पालिका ने 35 टिपर खरीदे हैं। आरोप है कि ये वाहन ठेकेदार से सांठ-गांठ कर एडवांस भुगतान कर बाजारी मूल्य से ज्यादा पर खरीदे गए। शिकायतकर्ता ने एडवांस भुगतान, ठेकेदार द्वारा पूर्व में कितनी फर्मों को वाहन बेचे गए, कितने लोगों ने टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया समेत नौ बिंदुओं पर जांच की मांग की थी। डीएम ने डिप्टी कलक्टर अजय कुमार अंबष्ट, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और एआरटीओ की कमेटी गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। डिप्टी कलक्टर ने शिकायतकर्ता सभासद को 17 जून को साक्ष्यों सहित उपस्थित होने को कहा है।