फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Evaluation of 43,318 answer sheets on the third day

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - तीसरे दिन 43,318 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Wed, 20 Mar 2024 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 20 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of 43,318 answer sheets on the third day
- शिक्षक की हत्या के बाद सोमवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया था मूल्यांकन का बहिष्कार
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य मंगलवार को किया गया। सोमवार को शिक्षक-शिक्षकाओं ने हत्याकांड के बाद मूल्यांकन का बहिष्कार किया था। तीसरे दिन 43318 पुस्तिकाएं जांची गईं।

वाराणसी से मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर पहुंचे चंदौली निवासी शिक्षक धर्मेंद्र की एसडी इंटर कॉलेज के बाहर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड से गुस्साए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सोमवार को सड़कों पर उतरकर मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया था। दिनभर धरना-प्रदर्शन के बाद मुआवजा मिलने पर सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं काम पर लौटे। मंगलवार को सुबह फिर से मूल्यांकन का कार्य किया गया। जिसमें 43,318 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि अब तक 1,01,328 उत्तर पुस्तिकाओं को चेक किया गया। इनमें हाईस्कूल की 69,519 और इंटरमीडिएट की 31,809 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। मंगलवार को हाईस्कूल की 27,425 और इंटरमीडिएट की 15,893 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। उन्होंने कहा कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया जा रहा है। तीसरे दिन में चार डीएचई और 354 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह हुआ मूल्यांकन

मूल्यांकन केंद्र




संख्या



इस्लामियां इंटर कॉलेज



14255




चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज


13170

डीएवी इंटर कॉलेज



5297

राजकीय इंटर कॉलेज



7005

एसडी इंटर कॉलेज



3591
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed