{"_id":"5e6d263a8ebc3ea7b770abb9","slug":"encroachment-removed-from-jhansi-rani-chowk-muzaffarnagar-news-mrt473631366","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी रानी चौक से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी रानी चौक से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
झांसी रानी चौक से अतिक्रमण हटवाया
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर शनिवार को झांसी रानी चौक के आसपास से अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। कार्रवाई से ठेले वालों एवं दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
नगर पालिका की टीम शनिवार को दोपहर झांसी रानी चौक पर पहुंची। यहां पार्क के दोनों ओर लगे ठेलों को हटवाया गया। इसके अतिरिक्त नेहरू मार्केट, मोलाहेड़ी मार्केट एवं गुरु तेगबहादुर मार्केट में दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वे स्वयं अतिक्रमण हटवा लें अन्यथा उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने बताया कि नगर पालिका पार्क के दोनों ओर गमलों में पौधे लगवाएगी। इस स्थान को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। जो लोग पार्क के दोनों ओर अतिक्रमण करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी, सफाई निरीक्षक संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।