{"_id":"68402e60df9368a7d00e97a7","slug":"employees-said-posts-should-not-be-abolished-froemployees-said-posts-should-not-be-abolished-from-the-irrigation-departmentm-the-irrigation-department-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-147147-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कर्मचारी बोले, सिंचाई विभाग से खत्म नहीं होने चाहिएं पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कर्मचारी बोले, सिंचाई विभाग से खत्म नहीं होने चाहिएं पद
विज्ञापन
-कलक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन संजय कुमार को सौंपा मांगपत्र
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति ने कहा कि विभाग के महत्वपूर्ण पदों को खत्म नहीं किया जाना चाहिए। पदों को अगर अनुपयोगी माना गया तो सिंचाई विभाग की व्यवस्था ही धराशायी हो जाएगी।
समिति के अध्यक्ष विकास कुमार और मंत्री सुनील कुमार के साथ कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखित मांगपत्र एडीएम प्रशासन संजय कुमार को सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि उप राजस्व अधिकारी, जिलेदार, मुंशी और रनर समेत अन्य पदों को धीरे-धीरे खत्म किया जा रहा है।
इससे सिंचाई विभाग में नहरों/राजकीय नलकूपों के संचालन, रख-रखाव, विभागीय संपत्ति की सुरक्षा में कठिनाई होगी। सभी कर्मचारी अपने क्षेत्र में रहकर सिंचाई विभाग की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य करते हैं। इस मौके पर अरुण कुमार, ओमबीर सिंह, अनिरुद्ध कुमार, जयपाल सिंह, भूपेंद्र कुमार मौजूद रहे।