फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Employees robbed cash at Poly House

पॉली हाउस पर बदमाशों ने हजारों की नकदी लूटी

Sat, 25 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Employees robbed cash at Poly House
रतनपुरी के गांव फुलत में पॉली फार्म पर बदमाशों ने की लूटपाट। - फोटो : KHATAULI
पॉली हाउस पर कर्मचारियों पर हमला कर नकदी लूटी
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव फुलत के जंगल में रजबहे पटरी के निकट निर्माणाधीन पॉली हाउस पर दर्जनभर बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए तमंचे से आतंकित करते हुए 37 हजार की नकदी व मोबाहल लूटकर फरार हो गए।

रतनपुरी क्षेत्र के गांव मथेड़ी निवासी विपिन कुमार पुत्र कृष्णपाल ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह फुलत गांव के जंगल में स्थित अपने कृषि फार्म पर एक पॉली हाउस का निर्माण करा रहा है। जिस पर पांच कर्मचारी विशाल पुत्र रामनरेश एवं सुरेश पुत्र राधाकृष्ण निवासीगण गांव चिरमठ थाना मेहरवां जिला सिवान बिहार तथा मनवीर पुत्र टीकम सिंह एवं जितेंद्र पुत्र बच्चू सिंह निवासीगण गांव कुशवा थाना जलेसर जिला एटा तथा कंपनी का एक सुपरवाइजर रामबाबू पुत्र शंभू केवट निवासी शकरपुर दिल्ली स्थानीय मजदूरों के साथ मिलकर पॉली हाउस का निर्माण कार्य करा रहे हैं। शुक्रवार की रात्रि करीब ग्यारह बजे करीब आठ-दस बदमाश हाथों में तमंचे एवं लाठी डंडे लेकर निर्माणाधीन पॉली हाउस के घुस आए। उन्होंने वहां कार्य कर रहे कर्मचारियों और सुपरवाइजर के साथ मारपीट करना शुरू कर दी। इससे पहले वह कुछ समझ पाते उक्त बदमाश वहां मौजूद विशाल से पांच हजार रुपये तथा एक फोन, कर्मचारी सुरेश से चार हजार रुपये और एक फोन तथा सुपरवाइजर रामबाबू से करीब 28 हजार रुपये की नकदी और फोन लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने सुपरवाइजर रामबाबू के साथ काफी मारपीट की। जिसमें उसका सिर फट गया। जाते-जाते बदमाश इन सभी कर्मचारियों को कमरे में बंद करके बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। इसके काफी देर बाद जब इन लोगों को कोई आहट सुनायी नही दी, तब कहीं जाकर सुपरवाइजर रामबाबू और अन्य कर्मचारियों ने कमरे की खिड़की उखाड़कर किसी तरह बाहर निकले। उन्होंने गांव फुलत में आकर एक अन्य व्यक्ति से फोन लेकर में आकर घटना की सूचना पॉली हाउस के मालिक विपिन कुमार को दी। जिसके बाद शनिवार को पॉली हाउस मालिक विपिन उक्त घायल कर्मचारियों को लेकर थाने पहुंचा और घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायल सुपरवाइजर रामबाबू को मेडिकल हेतु सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed