फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Drugs worth four and a half lakh seized, accused arrested

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - साढ़े चार लाख की नशीली दवा पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 11:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 29 Mar 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Drugs worth four and a half lakh seized, accused arrested
- आरोपी बिजनौर जिले में नशीली दवाओं की डिलीवरी देने जा रहा था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जानसठ पुलिस से चेकिंग के दौरान साढ़े चार लाख की प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद की है। आरोपी तस्कर कार में यह नशीली दवा लेकर बिजनौर में डिलीवरी देने जा रहा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।

पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि जानसठ थाना प्रभारी एएसपी विनायक गोपाल भोंसले ने पुलिस टीम के साथ भलवा चौकी खतौली रोड पर चेकिंग के दौरान खतौली की तरफ से आ रही एक आल्टो कार को रोक कर तलाशी ली तो कार से प्रतिबंधित दवा मिली। तब पुलिस ने कार चालक ककरौली के मूल निवासी विपिन पाल पुत्र फौजपाल को गिरफ्तार कर लिया। वह वर्तमान में गांधीनगर छंगा मंदिर के पास नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में रहता था।
विज्ञापन

विपिन पहले जिला परिषद मार्केट में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था। वहीं पर उसकी मुलाकात प्रतिबंधित नशीली दवाओं को बेचने को अवैध धंधा करने वाले रामपुरी निवासी अंकित पुत्र राजेंद्र प्रजापति से हुई। वह अंकित से नशीली दवाओं को खरीद कर दूसरे जिलों में सप्लाई करने लगा। वह व्हाट्सएप पर काल कर अंकित से नगद दवाएं खरीदता था। अंकित ई रिक्शा में दवाई भेजता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को वह बिजनौर जिले में नशीली दवाओं की डिलीवरी देने जा रहा था। बरामद नशीली दवाओं की कीमत साढ़े चार लाख रुपये से ज्यादा है। एसपी देहात ने बताया कि बरामद दवाओं में 36480 कैप्सूल, 1500 नशीले इंजेक्शन व 1800 नशीली गोली है। पुलिस ने अंकित की तलाश शुरू की है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed