{"_id":"633741b19492a97afc67e531","slug":"drug-cache-recovered-three-arrested-including-two-medical-store-operators-muzaffarnagar-news-mrt607651895","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, दो मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, दो मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ::::::: फुगाना पुलिस कर गिरफ्त में नशीली दवाई बेचने के आरोपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- 44640 नशीली गोलियां, 8276 कैप्सूल और 316 इंजेक्शन बरामद
- 03 लाख रुपये बताई गई पकड़ी गई दवाइयों की कीमत
- भर्ती में युवकों को दवा बेचने की आशंका, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना फुगाना पुलिस ने जनपद में नशीली दवाओं के व्यापार का खुलासा किया हैं। तीन लाख रुपये कीमत की 44,640 नशीली गोलियां, 8,276 कैप्सूल और 316 इंजेक्शन बरामद किए है। दो मेडिकल स्टोर संचालक और एक सप्लायर को गिरफ्तार किया।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि पुलिस को खरड़ गांव में अर्पित मलिक के मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बेचे जाने की सूचना मिली थी। तब नशीली दवाएं बरामद कर अर्पित को हिरासत में लिया तो उसने बुढ़ाना में उवैश के भारत मेडिकल एजेंसी से दवाएं खरीदना बताया। उवैश को पकड़ा गया तो उसने रामलीला टीला निवासी मोहन की ओर से दवाएं सप्लाई करने की जानकारी दी। उसे भी पकड़ा गया। इन तीनों के पास से तीन लाख रुपये कीमत की दवाई और इंजेक्शन मिले। दवाएं सप्लाई करने में प्रयुक्त मोहन की बाइक भी कब्जे में ली हैं।
इन्हें किया गिरफ्तार
- उवैश पुत्र अन्सार निवासी गांव पिठलोकर थाना सरधना, जनपद मेरठ हाल निवासी भारत मेडिकल एजेंसी, निकट कस्बा बुढ़ाना तहसील।
- मोहन पुत्र कुंवरसेन निवासी गली नंबर 7, रामलीला टीला, कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर ।
- अर्पित मलिक पुत्र स्व. बिजेन्द्र सिंह निवासी गांव खरड़, थाना फुगाना।
युवाओं का भविष्य कर रहे थे बर्बाद
एसपी देहात ने बताया कि नशीली दवाओं के तीनों तस्कर ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले युवकों को नशीली दवाएं बेचते है। युवाओं को नशे की लत लगाकर उनका भविष्य बर्बाद कर रहे थे।
विज्ञापन
डाक्टर के पर्चे पर ही मिलने वाली हैं दवाएं
पुलिस ने जो दवा और इंजेक्शन बरामद किए है, वह सभी डाक्टर की सलाह व पर्चा लिखने के बाद ही बेची जाती है। मगर, दोनों मेडिकल पर खुलेआम यह दवाएं बेची जा रही थी।
अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों को दवा बेचने की जांच
अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थियों को भी यह भी गोलियां बेचे जाने के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। इस आशंका से एसपी देहात ने इनकार नहीं किया हैं। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराई जा रही हैं।