फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr. Shashi Prateek's life was devoted to women and daughters

Muzaffarnagar News: महिलाओं और बेटियों के लिए समर्पित था डाक्टर शशि प्रतीक का जीवन

Tue, 13 Jun 2023 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dr. Shashi Prateek's life was devoted to women and daughters
चरथावल। नामचीन डाॅ. शशि प्रतीक के स्मृति दिवस पर यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुति प्रदान की। सफदरजंग हॉस्पिटल के सेवानिवृत्त त्वचा रोग विशेषज्ञ डाक्टर एससी तिवारी ने कहा उनका समूचा जीवन गांव की महिलाओं और बेटियों के समर्पित रहा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में हजारों कैंपों का आयोजन फ्री उपचार किया।
विज्ञापन

सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली की महिला रोग विभागाध्यक्ष रहीं डाॅ. शशि प्रतीक की दो साल पहले कोरोना महामारी में मृत्यु हो गई थी। सोमवार को उनकी ससुराल के गांव बधाई कलां में दूसरी पुण्य तिथि पर आचार्य विनीत ने विधिवत हवन पूजन कराया। स्मृति में स्वास्थ्य कैंप के साथ जिम की शुरूआत की गई। पूर्व अपर निदेशक (हेल्थ) एवं वरिष्ठ नेत्र रोग सर्जन डा. केपीएस मलिक ने बताया पिछले वर्ष गांव में उनकी स्मृति में जिम खोला गया था। अगस्त में वार्षिक छात्रवृत्ति एवं स्वास्थ्य कैंप लगेगा।
विज्ञापन

बड़कली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अवनीश त्यागी ने बताया डाक्टर शशि प्रतीक का असमय जाना क्षेत्र के चिर स्मरणीय रहेगा। हेल्थ इज वेल्थ फाउंडेशन की सदस्या डाक्टर उर्वशी सिंह, पूर्व एक्सईन रविंद्र सिंह, पूर्व प्रधान विजय पाल सिंह, आदेश त्यागी घिस्सुखेड़ा, एडीजीसी नीरज कांत मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed