फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dr Atul, who was the city health officer, backed out of the agreement

नगर स्वास्थ्य अधिकारी रहे डॉ अतुल समझौते से पीछे हटे

Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dr Atul, who was the city health officer, backed out of the agreement
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ मारपीट के मामले में अब नया मोड आ गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार ने समझौता मानने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सीएम को भेजे पत्र में दबाव में समझौता कराने का आरोप लगाया है। इस विवाद में अब सभासद प्रवीण पीटर को अधिक समय तक जेल में रहना होगा।
विज्ञापन

एक नवंबर को नगर पालिका की बोर्ड बैठक में हुए हंगामे के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार ने सभासद प्रवीण पीटर और विपुल भटनागर के खिलाफ एससी/एसटी और मारपीट में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के बाद से ही पालिका की राजनीति गर्माई हुई थी। पुलिस ने दिवाली से अगले ही दिन सभासद प्रवीण पीटर को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पीटर तब से जेल में ही बंद है।
विज्ञापन

वहीं न्यायालय से भी प्रवीण पीटर की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। जांच के बाद पुलिस ने सभासद विपुल भटनागर का नाम मुकदमे से निकाल दिया है, उनके खिलाफ सबूत नहीं मिल पाया है। पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। इस बीच चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के आवास पर सभासद प्रवीण पीटर के परिजनों और नगर स्वास्थ्य अधिकारी के बीच समझौता हो गया था। पुलिस ने इस समझौते को अपनी लिखा पढ़ी में शामिल नहीं किया। बाद में डॉ अतुल कुमार से नगर स्वास्थ्य अधिकारी का चार्ज छीन लेने के कारण वह समझौते से मुकर गए है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दबाव में समझौता कराने का आरोप लगाया है। इसकी प्रति सीओ और कोतवाल को भी दे दी गई है। अब इस मामले में जेल में बंद पीटर को हाईकोर्ट से ही जमानत करानी होगी। अभी कुछ दिन उन्हें जेल में ही रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed