फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The district's youth will get an opportunity for dialogue on a national platform.

Muzaffarnagar News: जिले के युवाओं को राष्ट्रीय मंच पर संवाद का मिलेगा अवसर

Fri, 18 Sep 2026 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The district's youth will get an opportunity for dialogue on a national platform.
- विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के लिए प्रतियोगिताएं शुरू
विज्ञापन

- 30 सितंबर तक क्विज में 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा कर सकेंगे प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्वामी विवेकानंद जयंती पर मनाए जाने वाले युवा महोत्सव में जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 की थीम पर होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव की तैयारियां जिले में शुरू कर दी गई हैं। युवाओं को अभियान से जोड़ने के लिए पहले चरण में विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता ऑनलाइन कराई जा रही है। इसमें युवा 30 सितंबर तक भाग ले सकेंगे।

जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि माई भारत पोर्टल के माध्यम से चयन प्रक्रिया क्विज से शुरू होगी। क्विज में चयनित प्रतिभागियों को आगे जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को जनवरी 2027 में नई दिल्ली में होने वाले युवा महोत्सव में राष्ट्रीय संवाद में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्विज में चयनित प्रतिभागी आनलाइन माध्यम से निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसके बाद जिला चैंपयिनशिप होगी। यहां से चयनित युवा राज्य स्तरीय संवाद में शामिल होंगे। इस प्रक्रिया के बाद चयनित युवा 10 से 12 जनवरी 2027 में नई दिल्ली में प्रस्तावित युवा महोत्सव में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
रुचि और उम्र के अनुसार प्रतिभा दिखाने का मौका
इस बार युवा महोत्सव में युवाओं को अपनी रुचि और उम्र के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इसमें विकसित भारत चैलेंज, सांस्कृतिक गतिविधियां, डिजाइन फॉर भारत, हैक फॉर सोशल कॉज, युवा उद्यमिता चैलेंज और युवा संसद जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। इसमें 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा https://mybharat.gov.in/vbyld-2027 पर लागिन कर प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed