फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dominance of former chairman Ramesh Chand group in elections of educational institutions

Muzaffarnagar News: चरथावल - चुनाव में पूर्व चेयरमैन रमेश चंद गुट का दबदबा

Tue, 10 Oct 2023 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 10 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Dominance of former chairman Ramesh Chand group in elections of educational institutions
- वैश्य समाज से जुड़ी प्रमुख शिक्षण संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया संपन्न
विज्ञापन


फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

चरथावल। प्रभात सभा और उसके अंतर्गत अधीन तीन शिक्षण संस्थाओं के चुनाव के नतीजों में पूर्व चेयरमैन रमेश चंद सिंघल एवं आदेश गर्ग गुट का दबदबा रहा। दो इंटर कॉलेज और अन्य दो संस्थाओं के चुनाव में सात प्रमुख पदों पर मतदान हुआ। सभी पदों पर इसी ग्रुप के उम्मीदवार भारी अंतर से विजयी रहे। नतीजे घोषित होने पर समर्थकों ने जीत के बाद जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी।

गांधी इंटर कॉलेज के चुनाव हॉल वैश्य समाज से जुड़ी संस्थाओं की कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए। प्रभात सभा में अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन रमेश चंद सिंघल निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए थे। चुनाव अधिकारी रामावतार सिंघल ने बताया मंत्री पद पर पर मतदान में आदेश कुमार गर्ग 132 और सुशील सिंघल 52 मत प्राप्त हुए। गांधी इंटर काॅलेज की प्रबंध कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया राजेश कुमारी चुनाव अधिकारी, प्रधानाचार्या वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर काॅलेज की देखरेख में हुई।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर अरविंद गोयल 124 एवं अनिल गर्ग को 61 मत मिले। प्रबंधक पद पर आरूप कुच्छल को 114 और संदीप कंसल को 69 वोट मिले। गांधी बालिका इंटर काॅलेज की चुनाव प्रक्रिया सुधीर त्यागी प्रधानाचार्य बरला इंटर कॉलेज की देखरेख में संपन्न हुई। यहां अध्यक्ष पद मनीष गर्ग ने 134 मत प्राप्त कर पंकज सिंघल को शिकस्त दी। इन्हें मात्र 51 मत प्राप्त हुए। प्रबंधक पद पर राजीव गर्ग ने 107 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी विवेक कुच्छल को मात दी। इन्हें 78 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी शिशु निकेतन एवं अग्रवाल धर्मशाला में अध्यक्ष पद पर अजय कंसल को 132 और आलोक सिंघल 53 मत मिले। प्रबंधक पद पर अनुज गर्ग को 126 और अनिल गर्ग को 59 मत प्राप्त हुए। यहां दोनों पदों पर भारी मतों से हार जीत हुई। चारों संस्थाओं में अन्य पदों पर पिछले सप्ताह निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए थे। कुल 214 मतों में से 185 मत पड़े। दूरस्थ शहरों में रहने वाले कई सदस्यों ने चरथावल आकर मतदान किया। पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, अनुज गर्ग, अनमाेल सिंघल, विपिन कंसल, अनमोल सिंघल, राजेश गोयल, विपुल गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed