{"_id":"628d27b6a5a1a668956cffa2","slug":"dm-conducted-investigation-35-sanitation-workers-found-absent-muzaffarnagar-news-mrt5900187103","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने कराई जांच, गैरहाजिर मिले 35 सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने कराई जांच, गैरहाजिर मिले 35 सफाई कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने कराई जांच, गैरहाजिर मिले 35 सफाई कर्मचारी
मुजफ्फरनगर। शहर में सफाई व्यवस्था की जांच के लिए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने नोडल अधिकारियों से आकस्मिक चेकिंग कराई। विभिन्न वार्डों से 37 सफाई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहाुदर सिंह ने बताया कि सफाई व्यवस्था के पर्यवेक्षण के लिए शहर के वार्डों में जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी। मंगलवार सुबह छह से आठ बजे तक नोडल अधिकारियों ने वार्डों में भ्रमण किया। मोहल्ला प्रेमपुरी में एसडीएम सदर परमानंद झा जांच के लिए पहुंचे। इस क्षेत्र के सफाई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। कृष्णापुरी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए एवं नालियों की सफाई भी नहीं पाई गई। सिविल लाइन प्रथम क्षेत्र में नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग नीरज कुमार पहुंचे। मौके पर गंदगी मिली और सफाई कर्मचारी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए।
डिप्टी कलक्टर अशोक कुमार ने किदवई नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार, एक्सईएन पीडब्लूडी सतपाल सिंह, एएमए जिला पंचायत जितेंद्र कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी तुलसीराम प्रजापति, खाद्य एवं अभिहित अधिकारी डॉ. चमन लाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार समेत अन्य नोडल अधिकारियों ने भ्रमण किया। एडीएम ने बताया कि गैर हाजिर मिले कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। खालापार पंचम के नोडल अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बताया गया कि वार्ड में सफाई कार्य संतोषजनक मिला। सफाई कर्मचारी अभिषेक उपस्थित मिले।
विज्ञापन
डॉ. अतुल को सीएचसी पीपना भेजा
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि डॉ. अतुल कुमार से नगर स्वास्थ्य अधिकारी का अतिरिक्त पद ले लिया गया है। अब वह अपने मूल पद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीनना पर तैनात रहेंगे। ब्यूरो