फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dispute over Vishwakarma Chowk Committee Trust

Muzaffarnagar News: विश्वकर्मा चौक समिति ट्रस्ट को लेकर तकरार

Fri, 12 Dec 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dispute over Vishwakarma Chowk Committee Trust
मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा समाज में एक सामाजिक संगठन पर वर्चस्व को लेकर पिछले कुछ समय से चल रहा विवाद अब और भी अधिक तीखा रूप ले चुका है। समाज के सक्रिय पदाधिकारी नरेश विश्वकर्मा की ओर से जिला प्रशासन से की गई शिकायत के बाद दूसरा पक्ष भी सामने आ गया है। बृहस्पतिवार को एक रेस्टोरेंट में विश्वकर्मा चौक समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश पांचाल और महासचिव मुकेश धीमान के साथ बाबूराम पांचाल, शेरपाल पांचाल, प्रदीप धीमान, अशोक धीमान सहित अन्य पदाधिकारियों और समाज के जिम्मेदार लोगों ने पत्रकार वार्ता की। बताया कि समाज के कुछ लोगों के साथ एक व्यक्ति ने विगत दिवस डीएम को प्रार्थना पत्र देकर ट्रस्ट के गठन और पदाधिकारियों पर भ्रामक एवं साक्ष्यहीन आरोप लगाए जबकि वास्तविकता कुछ और है। विश्वकर्मा चौक ट्रस्ट समिति विश्वकर्मा चौक भोपा रोड भारतीय ट्रस्ट अधिनियम 1882 के अन्तर्गत दो जुलाई 2024 को उप रजिस्ट्रार प्रथम मुजफ्फरनगर के समक्ष विधिवित रूप से पंजीकृत संस्था है। मांग की गई कि भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed