फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Diana in Norwegian is convinced of the customs of Hindi and Hindustan

हिंदी और हिंदुस्तान के रीति-रिवाज की कायल है नार्वे में डियाना

Tue, 14 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Diana in Norwegian is convinced of the customs of Hindi and Hindustan
नार्वे में नवजात बेटी संग निशांत मलिक-डियाना दंपती, जिन्हें लुभाती है हिंदी और हिंदुस्तान के रीत? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हिंदी और हिंदुस्तान के रीति-रिवाज की कायल है नार्वे में डियाना
विज्ञापन

चरथावल। हिंदी भाषा का यशोगान विदेशी सरजमीं पर खूब फलफूल रहा है। बधाई कलां गांव के निशांत मलिक एवं उनकी जीवनसंगिनी डियाना विदेशी होने के बावजूद घरेलू कामकाज में हिंदी बोलते हैं। पीएचडी करने के दौरान दो साल पहले दोनों ने नार्वे में विवाह किया था। दंपती ने आकर स्वागत सत्कार मुजफ्फरनगर में किया था। जुलाई में उन्होंने नार्वे में बेटी को जन्म दिया, तो उससे पहले ही हिंदी की वर्णमाला के अक्षरों का खजाना और दादा-दादी, नाना-नानी आदि की कहानियों की किताबों को ऑनलाइन मंगाया है।
पांच वर्ष पूर्व बधाई कलां निवासी अरविंद मलिक-मेनका दंपती का बेटा निशांत नार्वे के कोस्लो शहर में पीएचडी कर रहा था। वहां पढ़ाई के दौरान उनकी मुलाकात पोलेंड निवासी सहपाठी डियाना के साथ हुई। वर्ष 2019 में उन्होंने विदेश में ही एक दूजे के हो गए। स्वागत के दौरान पति संग गांव आईं, तो 10 दिन यहां रहकर गांव की पृष्ठभूमि की कायल हो गई। गांव में सास मेनका मलिक के सानिध्य में हिंदी और हिंदुस्तान की संस्कृति, रीति रिवाज और खान पान उन्हें खूब लुभाएं थे। निशांत कहते हैं मेरी पत्नी से घर पर पारिवारिक वार्तालाप हिंदी में करने लगे हैं। ओस्लो यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद रहते हुए साथियों के बीच हिंदी की तारीफ करती हैं और नमस्ते बोलती है।
विज्ञापन

हिंदी की रोचक कहानियों से प्रभावित है डियाना
अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान निशांत गांव आए हुए थे। बताते हैं कि डियाना ने बेटी के जन्म तीन जुलाई से पहले ही हिंदी की रोचक एवं शिक्षाप्रद कहानियों का खजाना पंचतंत्र, हिंदी वर्णमाला एवं हिंदी से संबंधित सामग्री भारत से मंगवा ली थी। बेटी को हिंदी ज्ञान कराना डियाना की इच्छा है। बेटी ऐलिसा मलिक को दादा-दादी, नाना-नानी और पशु पक्षियों की कहानियां सुनाकर हिंदी और हिंदुस्तान के रीति रिवाजों से अवगत कराने की दंपती की मंशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed