फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dharm Sabha was organized in the temple on New Year

नववर्ष पर मंदिर में किया धर्मसभा का आयोजन

Fri, 01 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dharm Sabha was organized in the temple on New Year
खतौली। कस्बे के बड़ा बाजार स्थित पीसनोपाड़ा मंदिर में नववर्ष का स्वागत करने के लिए श्रीभक्ताभर महा मंडल विधान का आयोजन किया। कार्यक्रम में श्रद्धालु केसरिया वस्त्रों में धार्मिक अनुष्ठान के लिए एकत्रित हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बृहस्पतिवार सुबह सबसे पहले भगवान जिनेंद्र का अभिषेक व पूजन किया गया। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ शशांक ने ध्वजारोहण करके किया। उद्घाटन सुनील व अतुल ने संयुक्त रूप से किया। विधान आमंत्रण भूषण आढ़ती ने किया। जिनवाणी सिंहासन विराजमान का कार्य राजकुमार ने किया। विधानाचार्य मधुबन शास्त्री रहे। विद्धत समागम डॉ. नेमचंद, डॉ. मनीष जैन रहे। संचालन कल्पेंद्र जैन व राजकुमार ने किया। आयोजन में शशांक, मनोज आढ़ती, मुकेश आढ़ती, हितेश, नवीन, अनंतवीर, कुलदीप, गौरव, अंकित, अजय, विनोद व संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर किया माता का गुणगान
पुरकाजी। नववर्ष की पूर्व संध्या पर कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित जागरण में माता का गुणगान किया गया। पंडित अनुज शर्मा द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सबसे पहले पूजन कराया गया। मुख्य यजमान ब्रजकिशोर गुप्ता रहे। रुड़की से आई लव कुश जागरण मंडली के कलाकारों द्वारा शानदार भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया गया। भाजपा जिला मंत्री सुधीर खटीक, राजीव गर्ग, वीरेंद्र सिंह, मणिकांत गोयल, अर्जुन गुप्ता, मनीष गुप्ता, दीपक कौशिक, मनोज कर्णवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed