फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees pulled the chariot barefoot, welcomed by flower showers

श्रद्धालुओं ने नंगे पांव खींचा रथ, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

Wed, 27 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees pulled the chariot barefoot, welcomed by flower showers
शाहपुर में बाला जी महाराज की जयंती में मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। नगर में षष्टम श्रीबालाजी धाम वार्षिकोत्सव के अवसर पर भगवान बालाजी महाराज की 21वीं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने नंगे पांव रथ खींचा और जगह-जगह यात्रा का फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कस्बे में बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा श्रीबालाजी जन्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत षष्टम श्रीबालाजी धाम वार्षिकोत्सव के अवसर पर भगवान बालाजी महाराज की 21वीं शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक उमेश मलिक ने किया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में बालाजी महाराज की विधिवत पूजा की गई । मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के भाई विवेक बालियान , जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी व चेयरमैन प्रमेश सैनी रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भगवान बालाजी महाराज का भव्य रथ नंगे पांव चल रहे श्रद्धालु खींच रहे थे। श्रद्धालु मार्ग पर पानी का छिड़काव कर रहे थे । शोभायात्रा का हिंदू-मुस्लिम लोगों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया । श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान बालाजी महाराज की आरती उतारी । शोभायात्रा में शामिल दर्जन भर से ज्यादा बैंड, डीजे व झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था । रात में बालाजी धाम मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या आयोजित की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed