फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Devotees gathered for happiness and peace at Baba Fakiradas' gate

मिरगपुर में बाबा फकीरादास के मेले में देर शाम तक उमड़ा रहा भक्तों का तांता

Mon, 08 Mar 2021 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 09:01 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered for happiness and peace at Baba Fakiradas' gate
बाबा फकीरादास के द्वार पर सुख-शांति के लिए उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन

देवबंद। मिरगपुर में ब्रह्मज्ञानी श्री गुरु बाबा फकीरादास की तपोस्थली पर सोमवार को भव्य मेले का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से लेकर देर शाम तक प्रसाद चढ़ाने और बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
फाल्गुन मास की पहली दशमी तिथि को लगने वाले इस मेले का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि मिरगपुर के लोग करीब 550 वर्ष पूर्व गुरु बाबा फकीरादास द्वारा दिलाई गई प्रतिज्ञा का आज तक पालन कर रहे हैं। यह गांव नशामुक्ति का प्रमाण पत्र भी हासिल कर चुका है। मेले में बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए दर्जा प्राप्त मंत्री जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक बृजेश सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, विरेंद्र देशवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर सहकारी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन चौधरी प्रविंद्र सिंह, अंतर्राष्ट्रीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह गुर्जर, उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सैकड़ों वर्ष से तामसिक पदार्थों के सेवन से परहेज कर हैं मिरगपुरवासी
देवबंद। सहारनपुर जनपद की देवबंद तहसील का मिरगपुर अकेला ऐसा गांव हैं, जहां के लोग वर्षों से मांस, मदिरा, अंडा, शराब, पान, गुटखा, प्याज, लहसुन समेत सभी प्रकार की तामसिक पदार्थों के सेवन से परहेज करते हैं। इस गांव की मिसाल जिले में नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी दी जाती है। सोमवार को बाबा फकीरादास की तपोस्थली पर आयोजित मेले में अल सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। प्रसाद चढ़ाने के बाद लोगों ने एक अपने परिचितों के घर जाकर हलवा व पेड़े का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मेले के लिए हर ग्रामीण के घर में हलवा व पेड़े का प्रसाद बांटा जाता है। वहीं, मेले में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम राकेश कुमार सिंह और सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने भी मिरगपुर जाकर मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed