फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deputy CM will review the preparations for the by-election in Shuktirtha

Muzaffarnagar News: शुकतीर्थ में उपुचनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे डिप्टी सीएम

Sat, 05 Oct 2024 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Deputy CM will review the preparations for the by-election in Shuktirtha
मोरना। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को शुकतीर्थ में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रशासन के अलावा भाजपा नेताओं ने उनके दौरे की तैयारियां की। मीरापुर उपचुनाव के लिए उनका दौरा महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

तीर्थनगरी में उप मुख्यमंत्री पंजाबी धर्मशाला में ग्राम चौपाल और स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लेंगे। जिसके बाद भागवत पीठ शुकदेव पहुंचकर शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर प्राचीन वट वृक्ष के दर्शन कर सप्तऋषि भगवान श्रीकृष्ण महाराज मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी अभिषेक सिंह, एडीएम नरेंद्र बहादुर ने शुकदेव आश्रम स्थित हेलीपैड और पंजाबी धर्मशाला का निरीक्षण किया। भाजपा किसान प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी से अधिकारियों ने कार्यक्रम व पंजाबी धर्मशाला भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर वार्ता की। अधिकारियों को दिशा निर्देश देकर नगर की साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed