फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration of girl students against increase in fees of B.Sc Home Science

Muzaffarnagar News: बीएससी गृहविज्ञान की फीस वृद्धि के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन

Sat, 16 Dec 2023 06:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of girl students against increase in fees of B.Sc Home Science
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से बढ़ाए गए परीक्षा शुल्क का विरोध अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीएससी गृहविज्ञान की फीस वृद्धि के विरोध में छात्राओं ने प्रदर्शन किया। पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंच की छात्राओं ने नारेबाजी की। प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।

विवि की ओर से बढ़ाई गई परीक्षा फीस को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। बुधवार को आश्वासन के बाद कलक्ट्रेट से खत्म हुए अनशन के बाद अब शनिवार को जैन कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि विवि ने छात्राओं के प्रदर्शन के बाद बीए पाठ्यक्रम को तो दो हजार रुपये की राहत दी, लेकिन बीएससी गृहविज्ञान की छात्राओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। उनकी फीस 2900 रुपये से बढ़ाकर सीधे 5240 रुपये कर दी गई है। छात्रा समरीन ने कहा कि विवि ने एक तरफ तो बीए की फीस कम कर दी, दूसरी तरफ बीएससी गृहविज्ञान के परीक्षा शुल्क बढ़ा दिया है। यह गलत है। इसके विरोध में वह प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जैन पीजी में पढ़ने वाली कोई भी छात्रा अमीर घर से नहीं है। सभी सामान्य परिवारों से हैं, इतनी फीस में उनका परिवार उन्हें पढ़ाने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि सरकार को बेटी-बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे को खत्म करना चाहिए। अगर फीस कम नहीं हुई तो वह भी भूख हड़ताल करने को विवश होंगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मनतशा, साइबा, तनु, नीतू, नेहा, मीनाक्षी, जैनब, रिया, सोनिया, अलफिशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed