{"_id":"5f400bb88ebc3e3ced200b21","slug":"demonstration-of-farmers-at-the-sugarcane-committee-office-muzaffarnagar-news-mrt4973317181","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना समिति कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना समिति कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
बुढ़ाना गन्ना समिति कार्यालय पर प्रदर्शन व हंगामा करते किसान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
गन्ना समिति कार्यालय पर किसानों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। जमीन का रकबा, गन्ना क्षेत्रफल व नए बांड बनवाने की समस्याओं से परेशान क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के किसानों ने गन्ना समिति बुढ़ाना कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि समस्या के समाधान के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन कार्यालय में कर्मचारी व अधिकारी नहीं मिलते।
तहसील क्षेत्र के गांव गढ़ी सखावतपुर, जौला, बिटावदा, विज्ञाना, टांडा माजरा व वैल्ली गांव के दर्जनों किसान शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे गन्ना समिति कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पर संबधित कर्मचारियों व गन्ना समिति के सचिव के न मिलने पर किसानों ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना समिति के कर्मचारियों द्वारा गन्ने का सर्वेक्षण में गांव में जाकर एक स्थान पर बैठकर औपचारिकता पूरी कर रहे हैं। गन्ने का रकबा ठीक नहीं चढ़ाया गया है। किसानों ने बताया कि उनकी जमीन का रकबा भी गलत चढ़ाया गया है। गन्ने के नए बांड बनवाने के लिए किसान गन्ना समिति के चक्कर काट रहे है। किसानों से प्रतिवर्ष जमीन का खसरा, खतौनी व हिस्सा प्रमाण पत्र मांगा जाता है। समिति के कर्मचारी किसानों को परेशान कर रहे है। किसानों ने बताया कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी समस्या सुनने नहीं पहुंचा है। अब वे अपनी शिकायत जिलाधिकारी व जिला गन्ना अधिकारी को भेजेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुशील, सुशांत त्यागी, ईश्वर सिंह, असलम, आदित्य, सेवाराम, अकबर, धर्मेंद्र व अमित आदि किसान मौजूद रहे।
फील्ड स्टाफ रोजाना नहीं आता
बुढ़ाना। गन्ना समिति के सचिव बीके राय ने बताया कि किसानों की समस्याओं से संबंधित सुपरवाइजर फील्ड का स्टाफ है। जो देहात में किसानों के बीच रहकर अपना कार्य करते हैं। वे रोजाना समिति में नहीं आते। केवल सोमवार व शुक्रवार को ही सुपरवाइजर समिति में मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आज वह जिला गन्ना अधिकारी के यहां मीटिंग में मौजूद होने के कारण समिति में नहीं पहुंच सके। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।